सोनभद्र

राख बनी मुसीबत पुनर्वास बस्ती के युवाओं ने पानी छिड़काव के लिए खुद सम्हाली कमान

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी रिहंद राखी बंधे से राख परिवहन बस्ती के लोगों में मुसीबत बनी हुई है।खाना पानी राशन बिस्तर अंदर बाहर जहाँ देखो राख ही राख नज़र आएगी।राख प्रबन्धन के लाख दावे के बाद भी टैंकर से पानी छिड़काव नही हो पा रहा है जिसके कारण आजिज पुनर्वास प्रथम सिरसोती पुनर्वास तृतीय सहित नकटू नेमना जरहा चेतवा सेवकामोड बकरिहवा तक सड़क किनारे आबाद लोगों ने अपने अपने घर मे मोटर से सड़क पर अब खुद पानी छिड़काव की कमान सम्हाल ली है।बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के कारण राख से 25 किलो मीटर यानी बीजपुर से बकरिहवा तक सड़क पर राख ही राख फैली है।आने जाने वाले वाहनों के पहिये से चौबीस घण्टा उड़ रही राख से आंख सहित मानव जिंदगी के लिए मुसीबत बनी हुई है।प्रबन्धन से लोगों ने आग्रह किया है कि सिरसोती गांव से बकरिहवा तक सड़क किनारे आबाद बस्ती में घरो के सामने पानी छिड़काव कराया जाय जिससे गर्दखोर जिंदगी से छुटकारा मिल सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App