सोनभद्र

एनटीपीसी प्रबन्धन राख से फैल रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाए-सांसद छोटेलाल खरवार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) एनटीपीसी प्रबन्धन ओवरलोड़ राख परिवहन बन्द करें और जनहित को ध्यान में रखते हुए सड़क पर उड़ रही राख प्रदूषण पर तत्काल रोक लगाने का उपाय करें अन्यथा ग्रामीणों के साथ हो रहे अन्याय को कत्तई बर्दास्त नही किया जाएगा।उक्त आशय की जानकारी देते हुए लोकसभा सांसद छोटेलाल खरवार ने मंगलवार सुबह बात चीत में कहा कि अपने ससंदीय क्षेत्र की प्रकाशित इस खबर पर खुद संज्ञान लिया हूँ और जरूरत पड़ी तो राख प्रदूषण का मामला संसद में भी उठाया जाएगा।सांसद श्री खरवार ने कहा कि एनटीपीसी प्रबन्धन राख परिवहन पूरी तरह बन्द एंव कवर्ड वाहनों से एनजीटी गाइड लाइन के तहत कराए सड़क पर बस्तियों के बीच पानी का भरपूर छिड़काव कराएं।अन्यथा किसी भी तरह का इससे होने वाली दुर्घटना जनधन की क्षति के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा आंदोलन प्रदर्शन के लिए प्रबन्धन खुद जिम्मेदार होगा।उन्हों ने कहा कि खुली ट्रकों डंफरों में राख परिवहन नियम के विरुद्ध है ऐसे वाहनों पर कार्रवाई होगी।उन्हों ने कहा कि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की खस्ता हालत से जूझ रहे ग्रामीणों की समस्याओं को भी गम्भीरता से लिया गया है और इस सम्बंध में जल्द दिल्ली से वापस आकर इनके सम्बन्धित अधिकारियों से बात कर 18 घण्टा बिजली सप्लाई कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App