सोनभद्र

गणपति बप्पा मोरया जयकारे के बीच निकली शोभायात्रा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा में सोमवार की देर शाम को श्री महावीर मंदिर, श्री पंचदेव मंदिर सहित अन्य जगहों से श्री गणेश जी की प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई दी। नगर के शोभायात्रा में युवक, पुरुष एवं बच्चे डीजे की धुन पर नाचते गाते थिरकते रहे। शोभायात्रा नगर के टाउन क्लब मैदान, म्योरपुर मोड़, तहसील मोड़, श्री संकट मोचन मेन चौक, अमवार मोड़ से होकर कस्बा में भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान नगरवासियों ने जगह जगह शोभायात्रा को रोक कर पूजन अर्चन किया। भगवान गणेश की शोभायात्रा देखने को आसपास का भीड़ उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया गया।

कैप्सन- दुद्धी में निकली भव्य गणेश जी की शोभायात्रा

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App