सोनभद्र

दहेज हत्या के फरार आरोपी माँ एंव बेटे के घर सुरेश चंद्र द्विवेदी ने किया धारा 82 का नोटिस चस्पा

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) तकरीबन तीन महीने पूर्व चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा मे मनीषा सिंह की दहेज प्रथा मे हुयी हत्या के निरन्तर फरार चल रहे आरोपी माँ एंव बेटे के विरूद्ध न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपीयो के घर के बाहर धारा-82 का नोटिस चस्पा किया है। गुरमा चौकी प्रभारी सुरेश चन्द्र द्विवेदी ने बताया की थाना चोपन में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 110/24 धारा 304 498 ए आईपीसी व 3/ 4 डीपी एक्ट से संबंधित अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र स्व: केशव सिंह, मनोरमा सिंह पत्नी स्व: केशव सिंह निवासीगण वार्ड नंबर 2 गुरमा थाना चोपन जनपद सोनभद्र जो वांछित चल रहे हैं जो निरन्तर फरार चल रहे है। जिससे विवेचना क्षेत्राधिकारी महोदया नगर द्वारा सम्पादित की जा रही फरार आरोपियों की भूमिका सामने आई है। किंतु अभियुक्तगण ना ही विवेचना मे सहयोग कर रहे है ना न्यायालय मे हाजिर हो रहे है इसी दशा मे माननीय न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी उद्घोषणा का आदेश निर्गत किया गया है।अभियुक्त गणों के घर पर दविश दी गई दस्तयाब नहीं हुए समक्ष गवाहन 82 सीआरपीसी का आदेश अभियुक्तगणों के घर व अन्य जगहों पर चस्पा किया गया व डुगडुगी बजवाई गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में उसकी तमाम रिश्तेदारियों,परिचितों के साथ ही विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है।अपने तमाम प्रयासों में विफल पुलिस ने कोर्ट से धारा-82 की कार्रवाई की अनुमति मांगी थी। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद यह कारवाई किया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App