सोनभद्र

राख प्रदूषण से खफा ग्रामीणों ने बकरिहवा तिराहा को किया जाम,पुलिस के आश्वासन पर तीन घंटे बाद शुरू हुआ आवागमन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)एनटीपीसी रिहंद राख बंधे से ओवरलोड़ राख परिवहन और सड़क पर गिराई जा रही राख से खफा ग्रामीणों ने मंगलवार दोपहर में बकरिहवा तिराहे पर तीन घण्टा सड़क मार्ग जाम कर दिया।इस दौरान राख परिवहन में लगी सौकड़ों हाइवा सहित बसों और अन्य छोटी गाड़ियों की लंबी लाइन लग गयी।सड़क जाम की सूचना पर दल बल के साथ पहुँचे निरीक्षक अपराध अजय बिक्रम यादव ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर जाम खुलवाया।

बताया गया कि सड़क पर गिर रही राख से लोग खफा थे कई बार अंडर लोड राख परिवहन के लिए लोगों ने एनटीपीसी प्रबन्धन से आग्रह किया था बावजूद ओवरलोड़ परिवहन बन्द नही हुआ जिससे नाराज लोगों ने तीन घण्टा तक सड़क जाम कर चेतावनी दी कि अगर भविष्य में ऐसा होता है तो पुनः सड़क जाम किया जाएगा।इस दौरान राख परिवहन में लगी कम्पनी के ठेकेदारों ने मौके पर आश्वासन दिया कि अब अंडर लोड राख भेजी जाएगी।इस दौरान अवनीश कुमार प्रमोद तिवारी सन्तोष कुमार विष्णु कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App