सोनभद्र

चेयरमैन ने फीता काट कर भाजपा के सदस्यता कैम्प का किया शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान के निमित रविवार को दुद्धी मण्डल में नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने तहसील तिराहे के समीप सदस्यता अभियान कैम्प का फीता काट कर शुभारंभ किया। सर्वप्रथम दुद्धी मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी व सदस्यता अभियान के मण्डल प्रमुख मनीष जायसवाल ने नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन को 8800002024 पर मिस्डकॉल करा कर भाजपा का सदस्य बनाया। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन ने कहा हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है । उन्होंने आगे कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कैम्प में सदस्यता ग्रहण करने वालों की भीड़ लगी रही। कैम्प में शक्तिकेन्द्र प्रभारी संजू तिवारी, जिलामंत्री दिलीप पांडेय, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री अनिल गुप्ता, सदस्यता प्रमुख गोरखनाथ अग्रहरी, मण्डल उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, क्रय विक्रय चेयरमैन आशीष तिवारी, पूर्व जिला सह संयोजिका मीरा सिंह गोंड़, युवा मोर्चा महामंत्री विकाश मधेशिया, सोशल मीडिया संयोजक पीयूष कसेरा, शक्तिकेन्द्र संयोजक रूपनारायण कुशवाहा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, दो किशोर गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर म्योरपुर में किसानों की बैठक, जैविक पोषण वाटिका के लिए बीज वितरित सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा
Download App