सोनभद्र

छोटी बहन को बचाने गई बड़ी बहन की डूबकर मौत

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में रविवार को दोपहर बंधी में नहाने के दौरान डूब रही बहन को बचाने में बड़ी बहन की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि घर से दो सौ मीटर की दूरी पर एक बंधी में बच्चे नहाने गए थे। बच्चे पानी मे केला के डंडी पर बैठकर पानी मे खेल रहे थे। बंधी के गहरी पानी मे खेलते समय छोटी बहन अंजली 9 वर्ष डूबने लगी। छोटी बहन को डूबते हालात को देखते ही चार की छात्रा गुंजा 11 पुत्री विजय कुमार निवासी झारोकला ने अंजली को धकेलते हुए बाहर कर दी लेकिन खुद को पानी मे ही डूब गईं। डूबने के बाद गांव में बच्चे शोर मचाने लगे। ग्रामीणों ने बच्चों की तेज आवाज सुनकर डूबी हुई गुंजा को बाहर निकालकर डायल 108 एम्बुलेंस से सीएचसी दुद्धी भेजा। जहाँ चिकित्सक डॉ वरुणा निधि ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मेमो के जरिये कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से...
Download App