सोनभद्र

वन बिभाग ने अबैध अतिक्रमण पर चलाया बुल्डोजर कीमती जमीन कराई खाली

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अबैध अतिक्रमण कर कब्जा जमाए आधा दर्जन लोगों पर रविवार को बुल्डोजर चला कर लगभग पाँच एकड़ बेस कीमती वन भूमि को खाली करा लिया गया।बताया गया कि सड़क किनारे गुमटी टीन टप्पर झुग्गी झोपड़ी खटाल जोतकोड आदि के सहारे आधा दर्जन लोगों ने लगभग पाँच एकड़ वन भूमि पर अबैध कब्जा किया था जो पूर्ण रूप से वन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खाली करा कर फिनसिंग वायर लगा कर कब्जे में कर लिया गया है।कब्जा मुक्त हुई जमीन का बर्तमान बाजार मूल्य करोड़ों रुपये बताई जा रही है।रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि बैढन बीजपुर बाईपास रोड़ पर तीन जगह और पुनर्वास प्रथम के सामने उत्तर पटरी पर जायका

कालोनी से डोडहर मोड़ तक कई जगह लोग सड़क किनारे सुरक्षित वन भूमि खाते की बेशकीमती जमीन को कब्जा कर धीरे धीरे विस्तार करते जा रहे थे।रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारीयों को स्थानीय लोग बार बार शिकायत कर रहे थे इस लिए अधिकारियों के निर्देश पर रविवार को बुल्डोजर की कार्रवाई कर अतिक्रमण कारियों के कब्जे से मुक्त करा लिया गया है।वन विभाग की इस कार्रवाई से अतिक्रमण कारियों में हड़कम्प मचा रहा।इस दौरान रेंजर राजेश सिंह निरीक्षक अपराध अजय बिक्रम यादव वन दरोगा श्यामलाल सतेंद्र लवलेश सिंह सहित भारी संख्या में वन कर्मी और पुलिस मौजूद थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App