सोनभद्र

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट की मासिक बैठक आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला विश्वकर्मा नगरम् रावर्ट्सगंज सोनभद्र में अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भगवान श्री राम की अयोध्या में स्थापित मूर्ति का स्क्रैच बनाने वाले काशी विद्यापीठ वाराणसी के श्री सुनील कुमार विश्वकर्मा जी विभागाध्यक्ष ललित कला संकाय को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा ललित कला अकादमी का अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर की गई एवं श्री सुनील विश्वकर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।समाज के छात्र-छात्राओं के शिक्षा दीक्षा हेतु यथासंभव सहयोग प्रदान करने, तथा समाज को एकजुट बनाने, तथा 17 सितंबर 2024को विश्वकर्मा पूजनोत्सव समारोह धूमधाम से मनाये जाने एवं समाज के लोगों द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों में भ्रमण का आह्वान किया गया, सभी विश्वकर्मा बंधुओं द्वारा 17 सितंबर को अपने-अपने घरों पर विश्वकर्मा पताका फहराने तथा अपने-अपने घरों को दीपक से सजाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओ को विश्वकर्मा पताका एवं विश्वकर्मा महात्म्य से संबंधित सामग्रियों को उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव विश्वकर्मा वी .के .शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्री शंभू विश्वकर्मा, श्री राम दुलारे विश्वकर्मा,श्री महेंद्र कुमार ,श्री अंगद विश्वकर्मा ,श्री उमाशंकर विश्वकर्मा, श्री दीनानाथ विश्वकर्मा, श्री बच्चा प्रसाद श्री बबंदर विश्वकर्मा श्री रामनिवास शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा,श्री सुरेंद्र विश्वकर्मा, श्री छोटे लाल विश्वकर्मा सहित अन्य विश्वकर्मा बंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App