प्रदेशसोनभद्र

समाज सेवियों के साथ बच्चों ने सामने घाट पर चलाया सफाई अभियान

वाराणसी को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए सभी का प्रयास जरूरी

वाराणसी। पवित्र और धार्मिक ,सांस्कृतिक नगरी के लंका थाना के सामने घाट पर रविवार को मां गंगा में आस्था रखने वाले समाज सेवियों और झुग्गी,झोपड़ी,ठेला मजदूर के छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देने वाले शिक्षकों और छात्रों ने सफाई अभियान चलाया और सामने घाट की सीढ़ियों पर बिखरे पड़े प्लास्टिक और कचरे,धूल,आदि की सफाई की।अभियान की शुरुवात करने वाली स्टाफ नर्स प्रिया विश्वकर्मा, प्रशिक्षु शिक्षिका, श्रुति पटेल, ने बताया कि वह लोग अन्य साथियों के साथ गरीब बच्चो को शाम को पढ़ाते है।और अधिकतर शाम और सुबह सामने घाट पर व्यायाम के लिए जाते है वहा अन्य दर्जनों लोग भी जाते है।लेकिन सामने घाट की सीढ़ियों पर गंदगी देख बहुत दुःख होता है।ऐसे में हम लोगो ने सफाई अभियान चलाया ।कहा कि गंगा के घाटों और गलियों को स्वच्छ रखना है तो प्रशासनिक व्यवस्था के साथ आम जन को आगे आना चाहिए।साथ ही जरूरत इस बात की है कि हम घाटों को गंदा ना करे।मां गंगा को साफ और मां का दर्जा देते है तो हमे सोचना होगा कि हम जिस तरह मंदिर में जाते है उसी तरह घाटों को भी मंदिर समझे।सफाई के बाद सोनभद्र से आए समाज सेवी और पर्यावरण कार्यकर्ता जगत नारायण विश्वकर्मा,वाराणसी के मुकेश कुमार सिंह ने खेल और गीत के माध्यम से कसरत कराया जो बच्चो को बहुत अच्छा लगा।तय किया कि हर रविवार को एक घंटे श्रम दान कर सामने घाट को स्वच्छ और सुंदर रखने के सहभागी बनेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App