सोनभद्र

मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं-एसडीएम निखिल यादव

दुद्धी, सोनभद्र। तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे उपजिलाधिकारी निखिल यादव ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भी दे दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें। पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 51 प्रार्थना पत्र पड़े। 3 मामलों का मौके पर तथा एक मामला टीम बनाकर निस्तारित किया गया। इस अवसर पर एडिशनल एसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चन्देल, सीओ पिपरी अमित कुमार, बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया बीईओ महेंद्र मौर्य सहित अन्य अधिकारी/कर्माचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App