सोनभद्र

कासगंज अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सिविल एवं दुद्धी बार ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। कासगंज की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या के विरोध में सिविल एवं दुद्धी बार ने संयुक्त रूप से शनिवार को न्यायिक कार्य से विरत होकर जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर से जुलूस निकालकर नेशनल हाइवे 39 पर हत्यारों की गिरफ्तारी व अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर श्री संकट मोचन मंदिर मेन चौक, अमवार तिराहा होते हुए नगर भ्रमण किया। अधिवक्ताओं का जुलूस तहसील परिसर पहुँच कर सभा मे तब्दील हो गई। अधिवक्ता सिविल बार अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, प्रभु सिंह कुशवाहा, सत्यनारायण यादव ने कहा कि कासगंज की महिला अधिवक्ता का कचहरी से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। त्वरित न्यायालय में मुकदमा चलाकर हत्यारों को दंड दिया जाए। परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा दिया जाए। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू किया जाए। मृतक।महिला अधिवक्ता परिजनों को सुरक्षा दी जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को सौंपा गया। इस अवसर पर कुलभूषण पांडेय, नंदलाल अग्रहरि, प्रेमचंद यादव, राजेन्द्र प्रसाद, आनंद गुप्ता, पी0सी0 गुप्ता, उमेश गुप्ता, आदर्श जायसवाल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App