सोनभद्र

नदी में मिला वृद्ध का शव

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के झारोखुर्द गांव में शनिवार को करीब साढ़े तीन बजे एक वृद्ध का नदी में शव मिला। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बाहर का रहने वाला एक बुजुर्ग झारोखुर्द गांव में बीते 20 सालों से रह रहा था। गांव में बंजारा की तरह निवास करता था। शनिवार को सुबह लोधवा नदी की ओर गया हुआ था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सूचना मिली कि एक बुजुर्ग का शव पानी मे डूबा हुआ है। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो दलबीर सिंह 70 वर्ष पुत्र बाबा सिंह के रूप में शिनाख्त हुई। यह बुजुर्ग हिन्डाल्को में काम करता था। उसके बाद उसके घर के लोगों से बिछड़े बहुत दिन हो गए हैं। परिजनों से सम्पर्क किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App