सोनभद्र

लाखों की नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के दुमहान गांव में वृहस्पतिवार की रात्रि में चोरों ने घर मे घुसकर लाखों नगदी समेत गहना को चोरी कर फरार हो गए। केशनाथ सिंह पुत्र स्व0 राजदेव सिंह निवासी दुमहान ने बताया कि वृहस्पतिवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने घर के छत चढ़कर सीढ़ी द्वारा घर के भीतर घुसकर कमरे का ताला तोड़कर आलमारी से दो लाख चौसंठ हजार रुपये नगद व सोने की कान का झुमका नाक, सोने की सिकड़ी, अंगूठी, बजरंग बली की लॉकेट, कान का टप, कान का रिंग झिल्ली सहित अन्य सामान को चोरी कर फरार हो गए। तड़के सुबह करीब पांच बजे देखा तो सनसनी हो गई। घटना की सूचना डायल 112 को दी गई। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्यवाही की मांग की गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। चोरी किसी घर के जानकार व्यक्ति द्वारा ही करने जैसा लग रहा है। ऐसा लग रहा जैसे चोर सब कुछ जानने वाला है। फिलहाल उसकी निरीक्षण कर जाँच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा कार्यवाही की गई है। विधिक कार्यवाही करते हुए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App