सोनभद्र

उपकोषागार को दुद्धी में वापस लाने के लिए स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल से मुलाकात कर उपकोषागार को दुद्धी में वापस करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। शनिवार को ओबरा में मंत्री रविन्द्र जायसवाल से मिलकर सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधि के रूप में दुद्धी निवासी रविन्द्र जायसवाल ने दुद्धी से हटाए गए उपकोषागार को वापस करने की मांग किया। रविन्द्र जायसवाल दुद्धी ने बताया कि ब्रिटिश काल से ही दर्जा प्राप्त दुद्धी तहसील है। दुद्धी से जिला मुख्यालय की दूरी 75 किमी दूर है। आदिवासी बाहुल्य एवं सर्वाधिक राजस्व देने वाला उद्योग बाहुल्य क्षेत्र है। जबकि दुद्धी तहसील को जिला बनाने के लिए सर्वदलीय मांग हो रही है। लेकिन भ्रामक सूचनाओं को आधार बनाकर तहसील मुख्यालय से विगत दिनों पूर्व उपकोषागार को जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज के लिए ले जाया गया है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। स्टाम्प व पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने जिलाधिकारी सोनभद्र से जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द पूर्व में दुद्धी तहसील मुख्यालय स्थित उपकोषागार को वापस भेजने की बात कही। जिलाधिकारी सोनभद्र ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द ही इस पत्र पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App