सोनभद्र

3 लाख के चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र 3 लाख के चोरी के मोबाइल के साथ आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के निर्देशन मे अनपरा एसएचओ पंकज पांडेय के कुशल निर्देशन मे अनपरा पुलिस टीम ने आवेदक प्रिन्स राज गुप्ता पुत्र श्याम सुन्दर गुप्ता निवासी डिबलगंज अनपरा के घर के बरामदे में चार्ज में लगा मोबाइल को आरोपी बब्बी धरिकार पुत्र सतेन्दर धरिकार निवासी ग्राम डिबुलगंज द्वारा चोरी कर लिया था जिसके सम्बन्ध में थाना अनपरा मे मुकदमा अपराध संख्या 135/2024 धारा 305(A)BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया है जिससे सम्बन्धित फरार आरोपी की गिरफ्तारी व चोरी गयी मोबाइल की बरामदगी की हेतु थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा सक्रियता से घटना का खुलासा करते हुए घटना में वांछित अभियुक्त बब्बी धरिकार पुत्र सतेन्दर धरिकार निवासी डिबुलगंज को मुखबिर की सूचना पर ममुआर तिराहे से गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ वीवो का मोबाइल समेत कुल 9 चोरी के एन्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया है।बरामद मोबाइल की कीमत 3 लाख है आरोपी का चालान कर दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1 एसआई अशोक सिंह
2 कांस्टेबल राजू कुमार
3 कांस्टेबल मनीष भारती

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन खंड विकास अधिकारी नगवां को ज्ञापन देते हुए समूह सखियों ने दिया ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन सेवा संकल्प पखवाड़ा के अंतर्गत वरिष्ठ साहित्यकार डा अर्जुन दास केसरी जी का सम्मान रामलीला मंचन को लेकर जुटे ग्रामीण, मोनू जायसवाल बने अध्यक्ष डीएलएड परीक्षाएं तीन केंद्रों पर शुरू, प्राचार्य रिद्धि पांडेय ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मां दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने अरविंद जायसवाल हरनाकछार में दुर्गा पूजा समिति का गठन
Download App