सोनभद्र

मां गायत्री एजुकेशनल एकेडमी दुद्धी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के मां गायत्री एजुकेशनल एकेडमी दुद्धी में वृहस्पतिवार को शिक्षक दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक सुरेंद्र अग्रहरि गुरुजी ने सभी शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश के महान शिक्षाविद् एवं आदर्श शिक्षक, देश के प्रथम उपराष्ट्रपति व द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती के अवसर पर हम शिक्षक दिवस मनाते हैं। कहा कि एक अच्छा शिक्षक एक मोमबत्ती की तरह होता है। वह दूसरों का रास्ता रोशन करने के लिए खुद को जला देता है। एक शिक्षक का सबसे बड़े पुरस्कार उसके विद्यार्थियों की अभिक्षमताओं में सतत् वृद्धि, उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां, उनका अपने गुरु के प्रति सच्चा सम्मान और उनकी कृतज्ञता होती है।
इस अवसर पर अतिथि मनोज पटेल खण्ड कार्यवाह आरएसएस, राकेश गुप्ता प्रधान पोलवा ग्राम पंचायत, इंद्रावती, शिवानी जायसवाल, पूजा अग्रहरि, अंकिता गुप्ता, निकिता रानी, अन्नपूर्णा ने भी
बच्चों को आशीर्वचन दिया। समारोह के अंत में बच्चों ने भी शिक्षकों को उपहार देकर आशीर्वाद लिया। समारोह का संचालन सिकेन्द्र कुमार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App