सोनभद्र

सैकड़ों छात्राओं के देर से पहुंचने पर कालेज का गेट बंद, हंगामा

दुद्धी, सोनभद्र। जीजीआईसी के छात्राएं नियत समय पर कालेज नही पहुंचने पर प्रिंसिपल ने मुख्य गेट बंद करवा दिया। बंद गेट के बाद घंटो बाद सैकड़ों छात्राएं बाहर रही। नगरवासियों ने प्रिंसिपल से नोकझोंक किया।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे जीजीआईसी दुद्धी के मेन गेट पर छात्राओं का हंगामा देखकर नगरवासियों ने प्रिंसिपल पर भारी आक्रोश जताया। नगरवासी कृपा शंकर अग्रहरि, आनंद अग्रहरि सभासद प्रतिनिधि, वेद प्रकाश ने प्रिंसिपल से बाहर खड़ी सैकड़ों छात्राओं को रोकने पर विरोध जताया और सवाल जबाब करने लगे। नगरवासियों का कहना है कि छात्राएं 10-15 किमी दूर से ऑटो पकड़कर आते हैं। कालेज के नियमित समय साढ़े सात बजे नही पहुँच पा रहे तो दूर से आये छात्राओं को प्रवेश के लिए नही रोका जाना चाहिए। मेन गेट बंद होने की वजह से नेशनल हाइवे 39 मार्ग पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
प्रभारी प्रिंसिपल डॉ ऋतिका श्रीवास्तव ने कहा कि पहले से इनलोगों की 9 बजे देर तक आने की आदत लगी हुई है। उस चीजों को सुधार किया जा रहा है। कालेज के नियमित समय पर पहुँचने वाले छात्रों को ही प्रवेश मिलेगा। कस्बा एवं आस पास के छात्र भी बहुत देर से आते हैं। दूर दराज से आने वाले छात्रों के लिए दरवाजा खोलकर बुलाया जाता है। अभी दो दिनों से यह नियम बनी हुई है। विद्यालय का गेट खुला होने से बाहर के लोग शौचालय का उपयोग करते हैं। यहाँ तक कि कालेज के आस पास के लोग बाहर खुले में शौच कर के गंदगी का अंबार लगाएं हुए हैं। कालेज के बाहर अतिक्रमण भी लोग किये हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार