सोनभद्र

हार्ट अटैक से वरिष्ठ अधिवक्ता आईज़ेड खान का निधन

दुद्धी, सोनभद्र। नगर के वार्ड नं 6 निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता आईज़ेड खान का वृहस्पतिवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। 76 वर्षीय अधिवक्ता इस्माईल जहीर खान पुत्र मु.जहीर खान (पेशकार) को बुधवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। तत्काल उनके दामाद अशरफ जमा खान उर्फ मोनू ने सीएचसी पहुंचकर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ शाह आलम अंसारी में मिल उनके परामर्श पर कुछ दवाईयां लाकर उन्हें खिलाया। हालात में सुधार होते न देख सुबह राबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर ईसीजी कराए जिसमें चिकित्सक ने हार्ट अटैक का हवाला देते हुए वाराणसी के किसी हार्ट केयर यूनिट में ले जाने का परामर्श दिया। वाराणसी ले जाते समय हिन्दुवारी के पास उन्हें उल्टी हुई और शरीर में हरकत बंद हो गई। वापस राबर्ट्सगंज लाकर चेक कराए तो उनका निधन हो चुका था। श्री खान बीपी और शुगर जैसी बीमारी से भी पीड़ित थे। दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया। मौत की खबर सुन उनके शुभचिंतकों का मकान पर तांता लग गया। अशरफ जमा खान मोनू ने बताया कि शुक्रवार को जुमा बाद उन्हें क़ब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार