सोनभद्र

बंधी मे उतराया मिला महिला का शव

बभनी/सोनभद्र (मु कलाम) बभनी थाना क्षेत्र के बरवें ग्राम पंचायत के खैराडीह गाव मे मायके आई महिला का शव बंधी में उतराया हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बंधी से निकलवाने के बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार फूलपति देवी 34 पत्नी सहदेव निवासी चागा थाना म्योरपुर का शव घर से तीन सौ मीटर दूर बंधी में उतराया हुआ मिला।भाई भगवान दास के मुताबिक फूलपति ससुराल से एक माह पहले आई थी।वह अच्छे से घर पर थी। 27 अगस्त को वह घर से गई इसके बाद वह वापस नहीं लौटी।जब शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।पास पड़ोस नात रिश्तेदार मे भी खोजबीन किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वृहस्पतिवार को दोपहर में लोग घर से बंधी के तरफ जा रहे थे कि अचानक बंधी में शव उतराया हुआ दिखा। नजदीक जाकर देखा तो फूलपति का ही शव था। लोगों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर राम औतार मौके पर पहुंच कर शव को बंधी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुटे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार