सोनभद्र

भाजपा का राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के तहत मंडल स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। आगामी पहली सितंबर 2024 से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ होगा। स्थानीय नगर पंचायत के बहुद्देश्यीय हाल में मंगलवार को भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर मंडल स्तरीय कार्यशाला अध्यक्ष सुमित सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला में वन्य जीव बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष श्रवण सिंह गोंड ने सदस्यता अभियान के रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के रूप में हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करें। यह लक्ष्य जब संगठन व सत्ता के सामने होता है तब वह आगे बढ़ता है। संग्रणात्मक दृष्टि से सदस्यता अभियान हमें दो माह में पूर्ण करना है।

जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने कहा कि 1 सितंबर 2024 को प्रत्येक बूथ पर सदस्य बनाने का लक्ष्य है। ऐसे भी कई बूथ हैं जहां भाजपा कार्यकर्ताओं को ज्यादा ध्यान देना है। पार्टी को नुकसान ना हो और पार्टी के वैचारिक सदस्यता अभियान की लक्ष्य जनप्रतिनिधियों धरातल को हमें मजबूत बनाना है।
मंडल अध्यक्ष सुमित सोनी ने कहा कि 1 सितंबर 2024 को प्रधानमंत्री दिल्ली से सदस्यता ग्रहण कर अभियान शुरू करेंगे अगले दिन 2 सितंबर को प्रदेश में मुख्यमंत्री और 3 सितंबर को जिला मुख्यालय में और फिर मंडल मुख्यालयो तक समारोह पूर्वक सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी । श्री सोनी ने आगे कहा कि कागजी और ऑनलाइन सदस्यता का अपडेट केंद्र तक जाएगा इसलिए सदस्यता फॉर्म और ऑनलाइन डाटा अपडेट रखना है।
कार्य शाला को नगर चैयरमैन कमलेश मोहन, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी, जिलामंत्री दिलीप पांडेय ने भी सदस्यता अभियान के रूप रेखा से उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। कार्यशाला में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू, गोरखनाथ अग्रहरि, मनीष जायसवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत ,एक बच्चे का हाथ फैक्चर कंपोजिट शराब दुकानों के पीछे के दरवाजे को किया सील,समय से दुकान चलाने की दी हिदायत दो माह से फुंका ट्रांसफार्मर, अंधेरे में जीने को मजबूर काशीकुड़ टोला के ग्रामीण नवजात शिशु को जंगल मे फेका करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्...
Download App