सोनभद्र

शक्तिनगर थाना परिसर मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

शक्तिनगर/सोनभद्र शक्तिनगर थाना परिसर मे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भजन कीर्तन के साथ भक्तिगीतों की बयार खूब बही। मानस की चौपाइयां भी उत्साह के साथ गाई गईं। आधी रात को जैसे ही घड़ी की सुइयां 12 पर पहुंची, जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी के घोष से चप्पा चप्पा गुंजायमान हो उठा।

शक्तिनगर एसएचओ कुमुद शेखर सिंह ने थाना परिसर में श्रीकृष्ण जी का पूजन अर्चन किया। इस दरम्यान शक्तिनगर थाना परिसर पूरी तरह से भक्त जनो से भरा रहा। शक्तिनगर थाने मे यजमान बनकर कुमुद शेखर सिंह ने पूजन अर्चन की प्रक्रिया संपन्न कराया। थाना परिसर में देवी जागरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कृष्णलीला की धूम रही। इस अवसर पे तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार