सोनभद्र

धूमधाम से मना बीजपुर थाना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार, कलाकारों ने सुनाए भजन और सोहर

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना परिसर के मंदिर में मंगलवार की रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिविधान से मंत्रोचार के साथ पूजा पाठ सम्पन्न कराया गया।भजन कीर्तन मंडली द्वारा एक से बढ़ कर एक भजन

प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी गयी।मध्यरात्रि को कान्हा के जन्मोत्सव पर महिलाओं और कलाकारों ने सोहर प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया।रंग बिरंगी लाइट से सजाया गया मंदिर और थाना परिसर में हजारों क्षेत्रीय सम्मानित लोगों सहित एनटीपीसी प्रबन्धन के अधिकारी कई गाँवो के ग्राम प्रधान और भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष बच्चों तथा ब्यवसाइयो संविदाकारो ने भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में समस्त पुलिस परिवार आगन्तुक अतिथियों के स्वागत में जगह जगह मौजूद था।प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सादे समारोह किंतु भब्य तरीके से श्रीकृष्ण जमनोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर हजारों लोगों ने कान्हा के जन्म होते ही दर्शन पूजन कर प्रसाद फल फूल चढ़ा कर बांके बिहारी से सुख संवृद्धि शांति की मंगल कामनाएं की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार