सोनभद्र

एससी एसटी आरक्षण मे क्रीमी लेयर का विरोध, 21 अगस्त को भारत बंद को लेकर बैठक

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा गांव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पर दिये गये फैसले के विरोध में 21 अगस्त को प्रस्तावित भारत बंद को लेकर धरती डोलवा के शिव मंदिर के प्रागंण में अनुसूचित जाति समाज के प्रबुद्ध जनों की एक बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अगुवाई ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान ने की एवं संचालन रमेश चंद्र कुशवाहा ने किया। सुरेंद्र पासवान ने बताया कि बैठक में 21 अगस्त को आहूत भारत बंद को सफल बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। और कहा कि बाबा साहब डाभीमराव अंबेडकर ने संविधान में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को जो अधिकार दिया है, उसमें छेड़छाड़ नही किया जाना चाहिये।
वहीं रमेश चंद्र कुशवाहा ने बताया कि अनुसूचित जाति के आरक्षण में क्रीमी लेयर को लेकर सभी संगठन एकजुट हो रहे हैं और इसके विरोध में 21 अगस्त को भारत बंद का एलान किया है. पूरे देश में अलग-अलग जगहों में एक साथ बैठक हो रही है और इस बंद का समर्थन अनुसूचित जनजाति भी कर रही है। आगे की संगढन का जैसा आदेश आयेगा हम लोग भी पुरे तन मन से समर्थन करेंगे इस बैठक में अमरेश भारती,विजय पासवान,राकेश पासवान,गिरवर पासवान, संतोष,राजेश, संजय,कैलाश, सत्यानंद ,सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ के तहत सोनांचल सेवा मंच ने किया पौधरोपण
Download App