सोनभद्र

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन लोग घायल एक की मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा डोडहर में चार लोग शुक्रवार को मछली मारने के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गए जिसमे एक की मौके पर मौत हो गयीं वही तीन का इलाज धन्वन्तरि हॉस्पिटल में जारी हैं।ग्राम प्रधान डोडहर केपी पाल ने बताया की प्रेमचन्द्र और रामचंद पुत्रगण रामगोबिंद तथा धीरज पुत्र शोभ नाथ निवासी मिटीहिनी रिहंद जलाशय में मछली मारने गए थे तभी अचानक गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए वहाँ काम करने वाले लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीनों की हालत देख सन्न रह गए आनन फानन में लाद फांद कर परिजनों ने एनटीपीसी रिहंद के धन्वंतरी चिकित्सालय ले गए जहा चिकित्सको ने प्रेमचंद उम्र 19 को मृत घोषित कर दिया वही रामचंद को गंभीरावस्था में बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया तीसरा युवक धीरज कुमार का प्राथमिक इलाज करके छोड़ दिया गया। दूसरी घटना शुक्रवार को ही आकाशीय बिजली से रामानुज पाल उम्र 56 पुत्र भगत पाल निवासी डोडहर टोला बेलौहा अपने घर पर काम कर रहा था कि इसी बीच आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह भी झुलस गया परिजन तत्काल एनटीपीसी के धनवंतरी चिकित्सालय ले गए जहा उसका भी इलाज कर छोड़ दिया गया।बरसात के दिनों में परियोजना के आस पास अक्सर आकाशीय बिजली के प्रकोप से लोग असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं।सप्ताह भर में झीलों में दस जानवर व पुनर्वास प्रथम के रामकुमार की मौत बरन नदी पर हो गयी थी।अब शुक्रवार को इस हादसे से लोग भयभीत हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App