सोनभद्र

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रामनगीना इंस्टीट्यूट में आजादी का पर्व

देश को आजादी दिलाने वाले योद्धाओं को भुलाया नहीं जा सकता-मनोज कुमार प्रधानाचार्य

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के मझौली स्थित राम नगीना ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में गुरुवार को धूमधाम के साथ 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में कालेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ डूबा रहा। पूरा कालेज परिसर में तिरंगा झंडा ही नजर आया। देशभक्ति को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कालेज में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने ध्वजारोहण करने के बाद छात्र-छात्राओं को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही सभी मौके पर उपस्थिजनों सहित क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। ध्वजारोहण के बाद प्रधानाचार्य सहित अन्य उपस्थित छात्र-छात्राएं, अध्यापकगण और कर्मचारियों ने एक ही स्वर में राष्ट्रगान और झंडे को एक साथ सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस पर कालेज में तमाम स्टूडेंट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके साथ ही आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने कहा कि आज हम आजादी का 78वां वर्ष मना रहे हैं। आज खुशी का दिन है। आज ही के दिन हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था। आजादी नहीं मिलने तक हमें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा यह भुलाया नहीं जा सकता है। ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस दौरान पूरा कॉलेज आजादी के जश्न में डूबा रहा। प्रभात फेरी एवं कॉलेज में राष्ट्रीय गीतों की धूम रही। इस दौरान उपेंद्र यादव, शशिकांत यादव, विपिन, शुभांगी अग्रहरि, तमन्ना, फार्मेसी डिपार्मेंट के हेड हिमांशु शर्मा, प्रिंसिपल नर्सिंग कॉलेज अमीन नासरीन सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App