सोनभद्र

विकसित भारत के संकल्प के साथ मनाया गया 78वाँ स्वतंत्रता दिवस

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) जय प्रकाश सेवा संस्थान द्वारा संचालित जय ज्योति इंटर कालेज गुरमा में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ 78वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में पुष्प गुच्छ से स्वागत के बाद मुख्य अतिथि चौकी प्रभारी गुरमा सुरेश चंद्र द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। वरिष्ठ शिक्षक दीनानाथ मिश्र द्वारा बैज अलंकरण के पश्चात् अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि-“आज सारा देश स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए वर्ष 2047 ईस्वी तक उनके सपनों का श्रेष्ठ भारत और विकसित भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है इसलिए हमें अपने नैतिक मूल्यों और सामाजिक कर्त्तव्यों को ध्यान में रखते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर होना चाहिए।”मुख्य अतिथि के संबोधन के उपरांत प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार राय ने समारोह में उपस्थित सम्मानित अतिथियों,शिक्षकों,विद्यार्थियों,सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर हेड कास्टेबल विनय कुमार यादव, कांस्टेबल सत्यम सरोज, कांस्टेबल यशवंत सरोज, एंव रामप्रताप सिंह चौकी गुरमा, गुरमा कॉलोनी के सुरक्षा अधिकारी राम बालक यादव, अभिभावकगण,शिक्षकगण ब्रह्मानंद मिश्र,अनिल कुमार,श्यामराज,श्रीविकास तिवारी,सौरभ कुमार श्रीवास्तव,अखिलेश कुमार मिश्र,इंद्रमोहन त्रिपाठी और सतीश कुमार शर्मा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
Download App