सोनभद्र

विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल ने अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) विश्वहिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड बीजपुर के खंड जरहां टोला पोथीपाथर स्थित पंचायत भवन पर अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर भारत माता और राम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण पर कर किया गया। मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित विश्वहिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री उमाकांत ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ लेकिन आजादी अधूरी मिली क्योंकि एक दिन पहले 14 अगस्त को भारत का विभाजन कर पाकिस्तान देश को मान्यता दे दी गई उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की भी निंदा की उन्होंने कहा कि अखंड भारत सकल्प दिवस का उद्देश्य भारत से अलग हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश को भारत में मिलना संगठन का मुख्य उद्देश्य है इसलिए अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जरहां ग्राम प्रधान श्रीमती सुशीला देवी ने की जबकि संचालन बीजपुर प्रखंड मंत्री राजेश कांत गुर्जर ने निभाई। इस मौके पर बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह जरहां खंड अध्यक्ष रोहित सिंह बघेल प्रखंड सह मंत्री प्रेमलाल प्रखंड सत्संग प्रमुख राजेश विश्वकर्मा जरहां खंड मंत्री प्रदीप गुर्जर श्रवण सिंह परवीन सिंह पन्नालाल गुप्ता हरे राम ईश्वरी प्रसाद अनिल मौर्य अनिल वैश्य अवनीश विश्वकर्मा ताराचंद गुर्जर निखिल सिंह विनोद गुर्जर वीरेश गुर्जर संतकुमार जायसवाल रामलल्लू राम दास गोड़ पुष्पपराज सिंह ईश्वरी नरायन सुरेश गुर्जर शिवव्रत खरवार रोहित मोदनवाल तथा प्रखण्ड एवं खण्ड के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ता गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App