सोनभद्र

जल,जंगल के संरक्षण से ही जीवन सुरक्षित

म्योरपुर,सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर रेंज के ग्राम पंचायत बनमहरी में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड और रेंजर जबर सिंह ने संयुक्त रूप से पौध रोपण कर एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए कहा कि जल जंगल और जमीन का सरंक्षण करके ही हम प्रकृति और मनुष्य को सुरक्षित रख सकते है।आज जिस तरह मौसम बदल रहा है।उसका एक ही विकल्प है कि हम अधिक से अधिक पौध रोपण करे।और जीवन शैली में बदलाव लाए। ग्रामीणों का आह्वान किया कि जंगल आप का है इससे जड़ी बूटी फल,फूल,तेंदू पत्ता,महुआ, पियार,बेल आदि का लाभ के साथ जलानी आप को मुफ्त में मिल रहा है ऐसे में खुद और आने वाली पीढ़ी के लिए जंगल को सुरक्षित रखना जरूरी है।कहा कि कोई पेड़ कटता है तो उसकी जानकारी वन विभाग को अवश्य दे।और खुद भी विरोध करे।कहा कि आप के सहयोग से ही जंगल बचेगा। मौके पर सुजीत सिंह, क्षेत्रपंचाय सदस्य राजेश ,बिजेंद्र सिंह,गोविंद,सर्वेश सिंह, आदि उपस्थित रहे।

फोटो

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App