सोनभद्र

स्टेशन मास्टर के घर में घुस कर हुआ जानलेवा हमला और लूटपाट

रेणुकूट/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) स्टेशन मास्टर के घर में घुस कर हुआ जानलेवा हमला और लूटपाट। रेणुकूट रेलवे स्टेशन मास्टर के आवास संख्या 34 / सी विजय यादव स्टेशन मास्टर के आवास घुस कर 5 6 के संख्या में अज्ञात अपराधियों द्वारा जानलेवा हमला किया गया । साथ ही सोने के अंगूठी एवं नगद रखा रुपया भी ले भागे।

इसकी सूचना स्टेशन प्रबंधक कमलेश पांडे को मिलने पर तुरंत ही अपने सहयोगी रेल कर्मी के साथ उन्हें हिंडाल्को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया एवं इसकी सूचना प्रशासन को दिया गया।

सुबह जब इस घटना की जानकारी सभी रेल कर्मचारियों को मिला तो सभी रेल कर्मचारियों ने उनके आवास पर जाकर मिलने गए। आए दिन कर्मचारी नाइट ड्यूटी के दौरान लूटपाट होते रहती है ।इस प्रकार की घटना पर रेल कर्मचारियों में डर एवं भय बना हुआ है ।और इस घटना पर रेल कर्मचारियों में काफी आक्रोश एवं ऐसी घटना पर प्रशासन की निंदा किया गया।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाई यूनियन के संयुक्त महासचिव प्रवीण कुमार ने उच्चअधिकारी को सूचित किया गया एवं उचित कारवाई की मांग की साथ ही साथ मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी जितेश कुमार ,अमित कुमार, पंकज कुमार दास, गोपी कुमार,टहल यादव लखन राम , लक्ष्मण कुमार एवं अन्य रेल कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App