सोनभद्र

बरसात का कहर पेड़ गिरने से बिजली के सात पोल तार जमींदोज गाँवो में पसरा अंधेरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश में इंजानी गाँव के पास भारी भरकम एक पेड़ सड़क पर गिर गया पेड़ गिरते ही नधिरा सबस्टेशन से जुड़े बकरिहवा फीडर और जलकल फीडर के सात पोल जमींदोज हो गए।आयेदिन पोल तार गिरने से पिछले 10 दिन से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमरा गयी है ग्रामीण दस दिन से अंधेरे में जीवन ब्यतीत करने को मजबूर हैं।वही पिछले चार दिन से 33 केवीए मेन लाइन में फाल्ट से आपूर्ति बदहाल चल रही थी कि सात पोल गिरने से बिजली आने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।धड़ाधड़ पोल और तार गिरने के साथ बार बार 33 केवीए कभी 11 केवीए कभी एलटी लाइन के फाल्ट ने

बितरण निगम के अधिकारी और कर्मचारी आजिज आ गए हैं।जर्जर उपकरण के कारण संसाधन पर लोड पड़ते ही पूरा सिस्टम बैठ जा रहा है।बताते चले कि फाल्ट के कारण नधिरा बभनी बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े लगभग एक लाख की आबादी बिजली के अभाव में संकट झेल रही है।इस बाबत उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने कहा मैं यहां नया आया हूँ लगता है प्रकृति हमारा भी परीक्षा ले रही है उपभोक्ता धैर्य बनाएं रखें सब ठीक कराया जाएगा और जल्द आपूर्ति बहाल का प्रयास जारी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान
Download App