सोनभद्र

सोनपम्प नहर के सेकेंड स्टेट पम्प हाउस मे घुसा पानी, दर्जनो मोटर समेत विधुत उपकरण डूबे

गुरमा,सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता)।ओबरा बांध खण्ड द्वारा संचालित सोन पम्प नहर का सेकेण्ड स्टेट के बिजली ब्रेक डाउन होने एंव बुधवार की रात भारी बर्षो के कारण नहर का गेट नही खुलने से सोन यांत्रिक पम्प हाउस में पानी घुस गया। जिस समय यह घटना हुई उस समय दोनों विभाग के कर्मचारी सोते रहे अचानक निद्रा खुली तो आनन-फानन में नहर का गेट खोल कर पानी बहाया गया। वही इस घटना से विभागीय अधिकारियों में हडकम्प मच गया है। ओबरा बांध खण्ड द्वारा संचालित सोनपम्प नह अवई गांव स्थित सेकेण्ड स्टेट पम्प हाउस बुधवार की देर रात बिजली सप्लाई अचानक ब्रेक डाउन हो गई साथ तेजी से बर्षो होने का कारण नहर में ओवर पानी फ्लो होने लगा। नहर का गेट न खुलने के कारण पानी सोन पम्प कैनाला के यांत्रिक पम्प हाउस में घुस गया और तमाम उपकरण चपेट में ले लिया। संयोग अच्छा रहा कि उसी दौरान सो रहे कर्मचारियों की नींद खुल गई। फोरी तौर पर सिविल विभाग को सूचित कर नहर का गेट खोलवाया गया। इससे भारी नुकसान होने से बच गया। इस संमध मे अधिशासी अभियन्ता सोन यांत्रिक निर्माण खण्ड वाराणसी उदय शंकर सिंह ने बताया की मै मौके पर पहुंच रहा हुँ जहाँ तक जानकारी मे पता चला है की बुधवार की देर रात भारी बर्षो होने के कारण अचानक विजली ब्रेक डाउन हो गयी जिससे तकरीबन नव किलो मीटर का नहर का पानी फ्लो ओबर हो जाने से पम्प हाउस मे घुस गया है सभी डूबे 12 हैब्बी मोटरो समेत तमाम उपकरण एक हफ्ते के अंदर ठीक कराकर पुन: सोन पम्प नहर सुचारू रूप से चलाया जाएगा जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई भी होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App