सोनभद्र

लगातार पन्द्रहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक

– श्रावण मास भर चलेगा रुद्राभिषेक कार्यक्रम और भिखारी बाबा द्वारा सुनाई जा रही शिवपुराण कथा
– रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में किया गया है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में श्रावण मास में लगातार पन्द्रहवें दिन सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा शिव मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। यह कार्यक्रम समूचे सावन माह तक चलेगा। इसके अलावा प्रतिदिन भिखारी बाबा द्वारा शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है।
सावन माह में लगातार पन्द्रहवें दिन सोमवार को रेवती तिवारी, रामा देवी,रविंद्र उमर वैश्य, प्रियंका उमर वैश्य,पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, सत्यनारायण, रमा देवी, संजय गुप्ता, आभा देवी, राजेश गुप्ता, पूनम गुप्ता, शुभम सिंह, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की विमला देवी, शांति देवी, किशोरी लाल पासवान, करुणा सिंह, अनिल कुमार सिंह,सावित्री देवी, राम मूरत, रजवंती देवी,रामजी, शारदा देवी, महेंद्र कौर, अर्चना कौर को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधे कृष्ण तिवारी ने रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक रमाशंकर गिरी उर्फ भिखारी बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा उनके द्वारा प्रतिदिन शिवपुराण कथा श्रवण कराई जा रही है। कालो देवी, हीरा,सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज, मुन्ना महाराज, इंद्रावती पांडेय, लाला महाराज समेत तमाम भक्तों ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App