सोनभद्र

रहवासी इलाके में घुसा मगरमच्छ ग्रामीणों में दहशत,रेस्क्यू टीम ने पकड़ कर छोड़ा रिहन्द डेम में

बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बीजपुर के पुनर्वास प्रथम स्थित लाले केवट के घर के सामने रविवा रात एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से रहवासियों में हड़कम्प मच गया। जानकारी के अनुसार तीन दिन हुई लगातार बारिश में मगरमच्छ कही से भटक कर बस्ती में आ गया था जिसे देखते ही आस पास के लोगों में हड़कंप मच गया। गाँव के महेश गुप्ता ने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी जरहा राजेश सिंह को दी सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुँची वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने की जुगत में लग गयी और थोड़ी ही देर में लकड़ी बांस बल्ली की मदत से सतर्कता पूर्वक लगभग सात फिट

लंबा मगरमच्छ को कब्जे में कर लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को टीम ने सुरक्षित ढंग से रिहंद जलाशय में ले जाकर छोड़ दिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली वही रात्रि में कड़ी मशक्कत कर पकड़ने वाली टीम में रेंजर राजेश सिंह फारेस्टर लवलेश सिंह सहित तमाम वनकर्मी ग्रामीण मौके पर मौजूद थे। ग्रामीणों ने वन विभाग के इस साहसिक कार्य के लिए लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करने की आरोपी को अनपरा पुलिस ने किया गिरफ्तार एनसीएल के सहयोग से शक्तिनगर पुलिस ने भारी मात्रा मे चोरी के डीजल के साथ 3 आरोपी को किया गिरफ्तार सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर
Download App