सोनभद्र

सोनभद्र जिला ओलंपिक संघ कराएगा स्व0 डी0के0 बिश्वास मेमोरियल जिलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट- साजिद अली

सोनभद्र। जिला ओलंपिक संघ की एक वैठक रविवार को राबर्ट्सगंज अरिहंत होटल में हुई। बैठक में सभी पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे । बैठक का संचालन कर रहे ज़िला ओलंपिक संघ के सचिव साजिद अली ने कहा कि समस्त खेल संघो का पंजीकरण होना जरूरी है, इसके लिए सभी पदाधिकारी जल्द से जल्द अपने खेल का पंजीकरण करा लें । इसके अलावा बैठक में हैंडबाल का फ़ेडरेशन कप सोनभद्र में कराने हेतु विचार विमर्श किया गया । इसके लिए निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द जिलाधिकारी से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाएगा । बैठक के दौरान सभी पदाधिकारीयो व सदस्यों से खेलों के संदर्भ में सुझाव भी मांगे गए ताकि खेल के साथ खिलाडियों का विकास हो सके । इसके अलावा ज़िलास्तरीय अंतर्विद्यालय ओलंपियर्ड- ट्रैक और फील्ड, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल व वॉलीबॉल
को लेकर जिले में खेल कराने पर चर्चा की गई । सचिव साजिद अली ने कहा कि जिला ओलंपिक संघ स्व0 डी. के. विश्वास मेमोरियल ज़िलास्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट
आयोजित करेगा ताकि स्व0 बिश्वास जैसे महान खिलाड़ी को याद रखा जा सके । उन्होंने कहा कि यह मेमोरियल टूर्नामेंट प्रतिवर्ष कराया जाएगा । इसके अलावा जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषय पर भी विचार विमर्श किया गया।

बैठक के अंत में जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि बैठक में लिए गए सभी निर्णय जल्द अमल में लाये जाएंगे। साथ ही उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कहा कि वे हमेशा से खिलाड़ियों के लिए तत्परता से खड़े रहेंगे ।
बैठक में अध्यक्ष विजय जैन, सचिव साजिद अली के अलावा जबदम्बा प्रसाद, अन्हुलहुदा, जगदीश रावत, रितेश कुमार दास, जय शंकर भारद्वाज, राजेश द्विवेदी, सुजीत श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, वेंकटेश दुबे, इंदु प्रकाश सिंह, शान्तनु बिश्वास, विनोद धर, शुभम जायसवाल आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App