सोनभद्र

छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग हुआ गड्ढानुमा तालाब

दुध्दी सोनभद्र। स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुध्दी से आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाला मार्ग है जो की ग्राम पंचायत डुमरडीहा से कनहर सिंचाई परियोजना का नहर गुजरा हुआ है। करीब चार साल से नहर का काम रुका हुआ है। प्रतिदिन उस सड़क से स्थानीय अधिकारी गुजरते हैं परंतु किसी भी अधिकारी का इस पर नजर नहीं पड रहा है कि इस गड्ढा नुमा तालाब का कोई उपाय किया जाए।इस समय बरसात के समय मे उस नहर के ऊपर गड्ढे तालाब का रूप ले चुका है। आए दिन इस जगह पर गड्ढों के वजह से दुर्घटना होता रहता है इस संबंध मे समाजवादी पार्टी के छात्रसभा दुद्धी विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि अगर इस पुल का कार्य और गड्ढों को जल्द से जल्द नहीं भरा गया तो एक बड़ा आंदोलन होगा और इसका जिम्मेदार सम्बन्धित विभाग होगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App