सोनभद्र

बरसात के पानी से किसान का घर गिरा बालबाल बचा परिवार सहायता की माँग

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) तीन दिन से रुक रुक कर हो रही लगातार बरसात के कारण जरहा गाँव मे एक किसान का घर भरभरा कर गिर गया गनीमत थी कि घटना से कुछ देर पहले परिजन दूसरे कमरे में चले गए थे जिसके कारण सब लोग बालबाल बच गए।जानकारी के अनुसार जरहा गाँव टोला बघाडू निवासी कैलाश पाल पुत्र रूपनारायण पाल गुरुवार की शाम काम धंधा से खाली होकर घर मे खाना खाने गया था कि इसी बीच बारिश का पानी एक कमरे में घुस गया और देखते ही देखते खपरैल का कच्चा घर भरभरा कर गिर गया।घटना में गृहस्ती के कुछ सामान नष्ट हुए लेकिन परिजन सुरक्षित बाहर निकल गए।पीड़ित परिवार ने तहसील प्रशासन आपदा राहत कोष से सहायता की माँग करते हुए घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को फोन पर देकर मौका मुआयना की माँग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App