सोनभद्र

बिजली का एक पोल सहित दस पोल का तार जमींदोज एक गाय की मौत गाँवों में पसरा अंधेरा

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) नधिरा सबस्टेशन के बकरिहवा फीडर में गुरुवार की रात और शुक्रवार दिन में बिजली का एक पोल सहित दस पोल का तार जमींदोज हो कर सड़क पर गिर गया इस दौरान ग्यारह हजार की लाइन के चपेट में आने से एक गाय की भी मौत हो गयी।धड़ाधड़ पके आम की तरह गिर रहे बिजली के तार पोल से उपभोक्ताओं को बिजली तो नसीब नही हो रही है ऊपर से बरसात के मौसम में जनजीवन जरूर प्रभाबित हो गया है।बिजली के अभाव में पेयजल संकट अलग से खड़ा है तो घरों में कई कई दिन से अंधेरा पसरा पड़ा है लोगों की आम जिंदगी नारकीय बनी हुई है।बताया गया कि गुरुवार की रात अरझट में तार गिरा था उसके बाद शुक्रवार की सुबह इंजानी कम्पोजिट विद्यालय के पास तार गिर गया जिसमे एक पशुपालक की खूंटे पर बंधी गाय की मौत हो गयी।अभी दोनों जगह लाइनमैन तार उठाने की जुगत कर ही रहे थे कि पिपरहर मोड़ के पास पलाश का पेड़ गिरने से एक बिजली का पोल सहित आठ पोल का तार सड़क पर जमींदोज होने की खबर आ गयी।उधर बारिश से बदहाल बीजपुर सबस्टेशन से जुड़े कई जगह गाँवों में दर्जन भर इंसुलेटर पंचर होने से रात भर बत्ती गुल रही।बताते चले कि पिछले सप्ताह से बिजली आपूर्ति में जगह जगह गिर रहे तार पोल ने विभाग को जैसे चैलेंज दे दिया है।दस पोल के तार और एक पोल गिरने से इंजानी पिण्डारी जरहा नेमना महुली रजमिलान खम्हरिया महरिकला सहित दर्जनों गाँवों में बिजली बगैर संकट खड़ा हो गया है।टीजीटू मनोज जायसवाल ने कहा अगर चार घण्टा बारिश बन्द होगा तो बिजली आपूर्ति सम्भव है अन्यथा रामराम समझिए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App