सोनभद्र

करा लें स्कूली वाहनों का फिटनेस, लापरवाही बरती तो होगी कारवाई

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्कूल प्रबंधकों को सचेत किया गया है कि अपने स्कूली वाहनों का फिटनेस करा लें, यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो आने वाले दिनों में कारवाई के लिए तैयार रहे।
शुक्रवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धनवीर यादव ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक आलोक यादव को जनपद में पंजीकृत 346 स्कूली बसों में से 28 स्कूली बसों को नोटिस प्रेषित कर फिटनेस कराने का निर्देश जारी किया गया है। एआरटीओ ने बताया कि 2 से 10 अगस्त तक प्रतिदिन फिटनेस की गाड़ियों की रिपोर्ट मांगी जा रही है। 11 अगस्त को मुख्य सचिव की फिटनेस फेल की समीक्षा बैठक होगी। ऐसे में परिवहन विभाग की ओर से स्कूल संचालकों, प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से अपील की गई है कि समय से पूर्व अपने स्कूल वाहनों का फिटनेस करा लें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके। विभाग की ओर से कहा गया है कि वाहनों के समस्त प्रपत्र को वैध कराने के साथ वाहन को तकनीकी रूप से मानक के अनुरूप ठीक करा लें, ताकि छात्र छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App