सोनभद्र

लगातार हो रही चोरियों से नगरवासी दहशत में

5 दिन में चोरी की तीसरी घटना

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में इन दिनों चोरी की घटनाएं आम हो गई हैं। विगत 5 दिन में 3 अलग-अलग स्थानों पर चोरों द्वारा अपने कारगुजारी को अंजाम दिया गया है। मोबाईल, साईकिल, पर्स, सिलिंडर जैसी छोटी चोरियों के बाद आमजन में चोरी की घटनाओं को लेकर दहशत व्याप्त है। करीब 5 दिन पूर्व टाऊन क्लब खेल मैदान के मुख्य द्वार पर अपनी साईकिल खड़ी कर वार्ड नं 6 निवासी अमरनाथ अग्रहरि का लड़का कुछ देर के लिए फील्ड में गया। इस बीच दोपहर डेढ़ बजे ही उचक्कों ने उसकी साईकिल गायब कर दी। दूसरी घटना मंगलवार 30/31 जुलाई की रात 2 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उस समय घटी जब 108 एम्बुलेंस का ड्राइवर राजेंद्र प्रसाद पटेल पुत्र रघुनाथ प्रसाद पटेल नाइट ड्यूटी कर अस्पताल के ऊपरी तल स्थित अपने कमरे में सो रहे थे। इस बीच चोरों ने उनके जेब में रखी वीवो की निजी मोबाईल और पर्स में रखे 2 हजार रुपये उड़ा दिए। सरकारी अस्पताल में लगे सीसीटीवी के फुटेज में रात्रि करीब 9 बजे दो लड़के मोटरसाइकिल से आये व 2 बजकर 22 मिनट पर चोरी कर वापस हुए हैं। पीड़ित ड्राइवर ने कोतवाली पुलिस में प्रार्थना पत्र दे दिया है। चोरी की तीसरी घटना 31 जुलाई बुधवार को रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एजाजुलहुदा पुत्र डॉ एनुलहुदा के आवास पर घटी। अपराह्न 3 बजे भवन स्वामी अपने मकान पर गए तो देखा कि सीढ़ी घर का दीवार टूटा है। कमरे में रखा गैस सिलिंडर व बर्तन गायब है। पीड़ित द्वारा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गायब समान के बरामदगी की मांग की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App