सोनभद्र

ओबरा नगर पंचायत में डेकोरेटिव लाइट का हुआ उद्घाटन

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) ओबरा नगर पंचायत ओबरा के वार्ड 8 में हनुमान मंदिर से कॉन्वेंट स्कूल तक के मुख्य मार्ग, जिसे वीआईपी रोड कहा जाता है, पर डेकोरेटिव लाइट्स का उद्घाटन किया गया है। इसका उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी और वार्ड 8 के सभासद राहुल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस कार्य का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा को बढ़ावा देना है। रात के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था से आवागमन सुगम होगा और दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। इससे स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों को भी फायदा होगा।नगर पंचायत अध्यक्ष चाँदनी ने कहा,”यह प्रयास हमारे नगर को और अधिक सुंदर और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल क्षेत्र के निवासियों को सुविधा होगी, बल्कि हमारे नगर की पहचान भी बढ़ेगी।” वार्ड 8 के सभासद राहुल श्रीवास्तव ने कहा, “हमारे क्षेत्र में यह विकास कार्य सभी के सहयोग से संभव हो पाया है।सभी नागरिकों का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस कार्य को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।” कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस परियोजना की सराहना की और कहा कि इससे वार्ड की सुंदरता और सुरक्षा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।हनुमान मंदिर से कॉन्वेंट स्कूल तक विस्तृत मार्ग पर डेकोरेटिव लाइट्स का यह संयोजन वार्ड 8 के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है, जो भविष्य में अन्य विकास कार्यों के लिए भी प्रेरणा बनेगा। इस मौके पर अध्यक्ष पति श्रवण कुमार, सभासद अमित गुप्ता, अनिल कुमार, नीलू, प्रतिनिधि अनुज वर्मा व नगर की सम्मानित जनता मौके पर मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App