सोनभद्र

समाधान दिवस में कुल 71 मामले आए, 3 मामलों का हुआ निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। समाधान दिवस में शनिवार को विभिन्न समस्याओं से संबंधित 71 जन शिकायतें प्रार्थना पत्र आए। जिसमें 2 मामले का निस्तारण मौके पर किया गया। एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण टीम भेज कर किया गया । इस तरह कुल 3 मामले का निस्तारण किया गया।
अध्यक्षता कर रहे एसडीएम दुद्धी सुरेश रॉय ने कहा कि मामलों के निस्तारण में लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर जाकर, संबंधित पक्षों को सुनने के बाद ही करें।पक्षपात की शिकायत एवं पुष्टि होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध तरीके से गुणवत्ता परक निस्तारण के निर्देश दिये। इस दौरान प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए गये । इस मौके पर बीडीओ म्योरपुर हेमंत सिंह, दुद्धी रामविशाल चौरसिया, एसडीओ वन विभाग उषा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App