सोनभद्र

अनपरा व्यापार मंडल का बैठक हुआ

अनपरा/सोनभद्र राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा त्री वर्षीय व्यापार मंडल अनपरा का आम चुनाव के नामांकन पत्र जांच के क्रम मे मृत्युंजय केशरी जिला महामंत्री के प्रतिष्ठान काशी मशाल मेन रोड अनपरा बाजार में चुनाव संचालन समिति के रामचन्द्र गुप्ता, संजीव मदान,प्रबुद्ध कुमार चौबे,उमेश सिंह संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता,जिला कोषाध्यक्ष अनील मित्तल, जिला महामंत्री मृत्युंजय केशरी,जिला कार्यकारिणी सदस्य मंतोष तिवारी जिला कार्यकारिणी सदस्य विनोद गर्ग की उपस्थिति में और चुनाव में अध्यक्ष पद के दोनों प्रतिभागी विनोद कुमार वर्मा व बाल गोपाल चौरसिया तथा महामंत्री ओमप्रकाश केशरी के प्रतिनिधि राजेश केशरी, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी अशोक कुमार केशरी की मौजूदगी मे नामांकन पत्र जाच की प्रक्रिया मे महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर एक एक उम्मीदवार होने के कारण ओमप्रकाश केशरी महामंत्री व अशोक कुमार केशरी कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।नामांकन पत्र खारिज होने के कारण अध्यक्ष पद पर बाल गोपाल चौरसिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये है। उक्त आशय की जानकारी गोपाल दास गुप्ता जिलाध्यक्ष सोनभद्र प्रदेश मंत्री उत्तर प्रदेश ने अपने प्रेष विज्ञप्ति के माध्यम से दिया। उपस्थित चुनाव समिति सदस्य व जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया, महामंत्री ओमप्रकाश केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामना दिया। निर्विरोध नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 7अगस्त 2024 के बाद बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार किया जायेगा।

विनोद कुमार वर्मा ने पर्चा खारिज होने के बाद बताया कि अध्यक्ष कोषाध्यक्ष और महामंत्री का चुनाव होना था। मेरे द्वारा भी अध्यक्ष पद के नामांकन दाखिल किया गया। जिसे बिना किसी सही आधार के बताकर मेरा पर्चा निरस्त कर दिया गया ।

गोपाल गुप्ता ने बताया कि विनोद कुमार वर्मा की बाते निराधार है। उन्होने बताया कि विनोद कुमार वर्मा संगठन का सदस्य नहीं होने के कारण उनका नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया। दरअसल न्यू संतोष अलंकार मंदिर की सदस्यता रसीद पर आशीष कुमार वर्मा अंकित पाया गया इस प्रकार विनोद कुमार वर्मा का इस प्रकार विनोद कुमार वर्मा का नामांकन पत्र खारिज होने के कारण अध्यक्ष पद पर बाल गोपाल चौरसिया निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App