सोनभद्र

सरकारी टीचर ने नाबालिक आदिवासी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

गुरु-शिष्या का रिश्ता हुआ तार-तार

दुद्धी, सोनभद्र। शिक्षा क्षेत्र दुद्धी में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना घटी है। सरकारी टीचर द्वारा आदिवासी छात्रा के साथ दुराचार का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में अध्यनरत कक्षा आठ की आदिवासी छात्रा को जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने के नाम पर बीते दिसंबर माह में अपने कमरे में बुलाकर शिक्षक ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित उसे घोरावल ले गया। तीन दिन बाद उसे धमकी देते हुए घर पहुंचा दिया। इसके बाद से ही छात्रा बीमार पड़ घर में ही गुमसुम पड़ी रही। वाकये के करीब माह भर बाद वह अपने बुआ से आपबीती बताई तो घर में भूचाल मच गया। स्वजन आरोपित शिक्षक से पूछताछ की, तो उसने 30 हजार रुपया कीमत देकर स्वजनों का भी मुंह बंद कर दिया। आदिवासी किशोरी की अत्यधिक तबियत खराब होते देख स्वजनों का धैर्य जबाव दे दिया। बुधवार को कोतवाल मनोज सिंह को तहरीर देकर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस को दिए तहरीर में पीडिता के आदिवासी पिता ने बताया कि तीस दिसंबर 2023 को आरोपित शिक्षक जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के नाम पर उसे घर से अपने कमरे में ले गया। वहां रात में उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे घोरावल में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल कराया। तीसरे दिन उसे घर लाकर पहुंचा दिया। इसके बाद हमेशा चंचल रहने वाली बिटिया घर में उदास सी रहने लगी। जैसे-तैसे महीने भर बाद वह आपबीती अपनी बुआ को बताई। इससे घर में हड़कंप मच गया। इस बीच आरोपित शिक्षक से जब पूछताछ शुरू हुई, तो वह मामले को रफा दफा करने के लिए गरीब स्वजनों को दवा इलाज के लिए तीस हजार रुपया दे दिया। इसके बाद आदिवासी परिवार उसके दवा इलाज में परेशान हो गया, किन्तु वाकये के छह माह बाद भी उसकी हालत में सुधार होता न देख स्वजन प्रकरण की जानकारी पुलिस को दे कार्यवाई की मांग की। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस बगैर किसी देरी के आरोपित शिक्षक के खिलाफ भादवि की धारा 376(2)(4) के तहत मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App