सोनभद्र

भाजपा नेता ने ब्लाक की कार्यशैली पर उठाए सवालिया निशान

विकास खण्ड में शिकायतों का अंबार, नही हो रहा निस्तारण

दुद्धी, सोनभद्र। विकास खण्ड दुद्धी के विभिन्न गांवों से आने वाली समस्याओं के प्रति खंड विकास कार्यालय कत्तई गंभीर नही है। वर्तमान समय में विकास कार्य से प्रभावित लोग परेशान हैं। उक्त बातें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि ने कही। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्रों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हो रही है। खोखा गांव के रहने वाले बित्तन गुप्ता ने बताया कि खोखा गांव में एक हैंडपंप 6 माह से खराब था ,कारण उसमे से पानी नहीं आ रहा था इस निमित्त एक रिबोर हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया था, एडीओ पंचायत ने बताया था कि जून महीने में रिबोर हो जायेगा लेकिन आज तक हैंडपंप नही लगा ।इसी प्रकार टेढ़ा ग्राम पंचायत के सुकुरुल्लाह ने बताया कि मैंने भी रिबौर हेतु प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन आज तक केवल आश्वाशन ही मिलता रहा जिसके कारण हम सब मुहल्ले के लोग खराब और बदबूदार पानी पीने को विवश हैं।इसी तरह हुमेलदोहर के जसमुद्दीन ने भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि से आपबीती सुनाते हुए कहा कि अधिकारी किसी की सुन नही रहे हैं केवल मनमानी कर रहे हैं।जसमुद्दीन ने बताया कि रिबौर के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों को देखकर केवल आश्वासन ही मिल रहा है चाहे वह बीडीओ हो या एडीओ ,सभी केवल आश्वासन का घूंट पिला रहे हैं। जनता का काम करने में इनको रत्ती भर भी रुचि नहीं है। श्री अग्रहरि ने कहा कि अभी पिछले महीने जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी के सीयूजी नम्बर पर कॉल कर हकीकत जानने की कोशिश की थी लेकिन जनपद के 10 बीडीओ में से 9 लोगो के सीयूजी ऑफ मिले थे। इससे तो पता चलता ही है कि बीडीओ और एडीओ कितने संवेदनशील हैं और जनता का काम कितना हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि बीडीओ और एडीओ पंचायत अपने कार्य प्रणाली में सुधार लावें और जनता के कार्यों को प्रमुखता से करने में रुचि लें अन्यथा विकास खण्ड कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर उनके द्वारा कराए जा रहे कार्यों की हकीकत मुख्यमंत्री जी के सामने रखी जाएगी

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी
Download App