सोनभद्र

प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 को-डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित द लोटस बैंक्वेट सभागार में किया गया है आयोजन

फोटो: डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव
सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। प्रादेशिक होमियोपैथिक वैज्ञानिक संगोष्ठी 7 जुलाई रविवार को राबर्ट्सगंज स्थित द लोटस बैंक्वेट सभागार में सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा । आइडियल होमियोपैथिक वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन शाखा सोनभद्र के अध्यक्ष डा. कुसुमाकर श्रीवास्तव व सचिव डा. सी बी डी पाण्डेय ने संयुक्त रूप से बताया कि-” उदघाटन सत्र के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज मंत्री संजीव सिंह गोंड, अध्यक्ष आई० एच० डब्लू० ओ० के राष्ट्रीय अध्यक्ष,नि० सदस्य उत्तर प्रदेश होम्योपैथी मेडिसिन बोर्ड के डा. जे एन सिंह, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सदस्य राम सकल, भारतीय इलेक्ट्रानिक लिमिटेड रक्षा मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निदेशक शिवनाथ यादव, सदर विधायक भूपेश चौबे , सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डा. मनोरंजन पाल होंगे ।
सेमिनार का विषय-फार हेल्दी लिविंग लाइफ, ए फेथ फुल च्वाइस रखा गया है। संगोष्ठी के माध्यम से होम्योपैथिक चिकित्सा प्रणाली में हुए नूतन प्रयोगों, शोध से चिकित्सकों को परिचित कराया जाएगा। संगोष्ठी में जनपद सहित देश भर के प्रख्यात होम्योपैथ चिकित्सक भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग जरहा में मगरमच्छ दिखने से मचा हड़कम्प, वनविभाग के कर्मचारी पहुंचे मौके पर पुलिया मरम्मत को लेकर ग्रामीणों का हल्ला बोल,पुलिया, सड़क नही तो बोट नही के नारों के साथ प्रदर्शन कनहर सिंचाई परियोजना जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना
Download App