सोनभद्र

मुहर्रम त्यौहार को लेकर पीस कमेटी के बैठक संपन्न

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज थाना परिसर पर मुहर्रम त्योहार के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व मे क्षेत्र से संबंधित दोनों संप्रदायों के लोगों की एक बैठक की गई। जिसमें मुहर्रम त्योहार के मध्य नजर आने वाली परेशानियों के बाबत जानकारी हासिल किया गया मोहर्रम के ताजिया का भ्रमण के दौरान सलैयाडीह ग्राम पंचायत में नवा टोली रोड में गिट्टी बालू व मवेशियों को बांधे जाने की शिकायत के साथ-साथ ग्राम पंचायत बुटबेढवा में हलवाई गली से सब्जी मार्केट जाने वाली गली में अतिक्रमण को हटाए जाने की बात शाहरुख खान ने अवगत कराई। तत्पश्चात थाना प्रभारी निरीक्षक ने मौजूद दोनों संप्रदाय के लोगों को शासन के द्वारा पर लिए मिले दिशा निर्देश के बाबत कहा कि देर शाम 7:00 बजे तक अपने अपने क्षेत्र में ताजिया का भ्रमण कर समाप्त करेंगे।

तथा ज्यादा ऊंचाई वाली ताजिया का निर्माण नहीं करेंगे साथ ही साथ पर्व में खलल डालने वालों की सूचना पुलिस को हर हाल में देंगे ताकि उन पर कड़ी कार्रवाई की जा सके इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केसरी, अशोक जायसवाल, ग्राम प्रधान संजय कुमार गुप्ता, सुरेंद्र पासवान, रमीज आलम, शाहरुख खान, पवन कुमार रजक, कुतुबुद्दीन फिरोज आलम अशोक कुमार हैदर अली सदर बोम ,मोहम्मद सिकंदर मोहम्मद यूनुश समीम अली मुर्तुजा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App