सोनभद्र

हाथरस हादसे पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने गहरा दुख जताया।

■ हाथरस की घटना शासन की अदूरदर्शिता और प्रशासन की असफलता- आर के शर्मा

गुरमा,सोनभद्र(ओमप्रकाश गुप्ता)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व सोनभद्र के जिला सचिव कामरेड आरके शर्मा ने जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ क्षेत्र में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सौ से भी अधिक मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे अधिक हैं। मृतकों और घायलों की संख्या का सही अनुमान लगाना कठिन है। सिकंद्राराऊ क्षेत्र के इस घटनास्थल पर हाथरस एवं एटा के जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में हाहाकार मचा है। अखबार की खबरें बता रही है कि अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव है और आक्सीजन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है,जो और चिंताजनक है।यह दुखद घटना उत्तर प्रदेश शासन की अदूरदर्शिता और प्रशासन की असफलता को दर्शाती है

।जबकि इस तरह के आयोजन की अनुमति और उसकी सुरक्षा प्रशासन की जिम्मेदारी होती है।कार्यक्रम के आयोजकों और प्रशासन के जिम्मेदार लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।भाकपा उच्च न्यायालय के न्यायधीश से जांच की मांग करती है। मृतक और घायल गरीब तबके के लोग हैं।मृतक परिवारों को उचित धनराशि और घायलों के सम्पूर्ण इलाज सरकार करे।हर मृतक का शव परिजनों को मिले इसकी गारंटी की जाय। हाथरस में इधर उधर भटक रहे सत्संगियों को उनके घर तक पहुंचाने का समुचित व्यवस्था किया जाय।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App