सोनभद्र

जल जंगल के सरंक्षण से ही प्राकृतिक संतुलन संभव-डीएफओ

मकरा में वन महोत्सव का आयोजन कर वन विभाग ने पौध रोपण का किया आह्वान

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)। म्योरपुर ब्लॉक के पिपरी वन रेंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंदूर मकरा के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को वन महोत्सव का आयोजन प्रभागीय वनाधिकारी डा भानेंद्र सिंह के अगुवाई में आयोजित किया गया।मौके पर छात्रों,शिक्षको और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संतुलन बनाने के लिए जल जंगल का संरक्षण जरूरी है और तभी संभव है जब हम ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए और उसे बढ़ा होने तक देख भाल करे।कहा कि विभिन्न कारणों से आज मौसम में बदलाव होने से खेती बारी स्वास्थ्य सब प्रभावित हो रहा है।ऐसे में हम पौध रोपण कर काफी हद तक मौसम के बदलाव को प्रभावित कर सकते है। उप प्रभागीय वनाधिकारी उषा देवी,वन क्षेत्राधिकारी राघवेंद्र कुमार ने कहा कि जंगल बचाने और सरंक्षण में आप सब का सहयोग जरूरी है ।बहुत जगहों पर ग्रामीणों ने जंगल का सरंक्षण कर यह दिखाया है कि वह वन विभाग के साथ सहयोग कर सकता है।उन्होंने आह्वान किया कि बरसात शुरू हो गया पौध रोपण का समय अनुकूल है सभी लोग कम से कम पांच पौधे फल दार और इमारती के लगाए और उसका देख भाल करे।एक बार आदत डाल लेंगे तो वह आपके दिन चर्या के साथ जुड़ जाएगा और आप और को बता सकते है कि पौधो को कैसे जीवित रखना है आप औरों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकते है।आज पर्यावरण पर संकट है जिसका हल हम सब के साथ में है। मौके पर छात्रों के साथ वन विभाग ने पौध रोपण किया ।इस दौरान राम भगत यादव,सीता देवी,संजीव कुमार, छोटेलाल, मदन,विमल,कुमार, प्रधानाचार्य रीना गुप्ता, ममता सिंह, उमेश गिरी समेत दर्जनों ग्रामीण और छात्र उपस्थित रहे।संचालन पिपरी रेंजर ने किया।

फोटो

इनसेट

वन जीवो के संरक्षण के लिए जंगलों में हो फल दार पौधो का रोपण

म्योरपुर/स्थानीय ब्लॉक के रन टोला में बुधवार को आई पी एफ कार्यकर्ताओं ने पौध रोपण किया और वन विभाग से मांग उठाई कि खाली पड़े वन भूमि पर फल दार पौधे भी लगाए जाए जिससे वन्य जीवों को फल खाने को मिले और उनका सरंक्षण हो सके।आई पी एफ नेता कृपा संकर पनिका ने कहा कि क्षेत्र में जंगल के साथ वन्य जीवों की कमी नहीं है लेकिन उन्हें भोजन नही मिल पता,ज्यादा संख्या में फलदार पौधे लगाए जाए और पौधो को जीवित रखने का प्रयास किया जाए तो वन्य जीव सरंक्षण में बड़ी उपलब्धि होगी । उन्होंने कहा कि वन विभाग पहल करे तो इस पुनीत कार्य में हमारे कार्यकर्ता और ग्रामीण भी सहयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आदिवासी समाज के अधिकारों को लेकर बैठक में उठी आवाज अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत चोपन मंडल के शक्ति केंद्र जोरबा में मातृ संगठन की बैठक आयोजित ताला तोड़कर बंद घरो मे चोरी के असफल प्रयास से लोगों में दहशत का माहौल शिक्षण एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता के लिये शिक्षको को किया गया सम्मानित चोपन पुलिस ने 11 किलो कापर वायर के साथ दो आरोपियों को दबोचा आगामी त्योहारों को लेकर कोन थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक कल अजीरेश्वर धाम में कावडियो का उमड़ेगा जनसैलाब पुलिया के मरम्मत कार्य मे आई बाधा, ग्रामीणों में थानाध्यक्ष से लगाई न्याय की गुहार दो माह से खराब ट्रांसफार्मर के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, जल्द बदलने की माँग
Download App