सोनभद्र

47 लाख के चेक बाउंस के मुकदमे में अभियुक्त को कोर्ट ने बरी किया

सोनभद्र (ओमप्रकाश गुप्ता) न्यायालय सिविल जज सीनियर डिवीजन/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र के न्यायालय ने परिवाद संख्या 12499/2022 राम निवास अग्रवाल बनाम नरेश केशरी अंतर्गत धारा 138 NI Act में दिनांक 29.06.2024 को अपना निर्णय सुनाते हुए अभियुक्त नरेश केशरी को दोषमुक्त कर दिया
आपको बता दें कि मामला राबर्ट्सगंज सोनभद्र के प्रतिष्ठित व्यापारी राम निवास अग्रवाल ने अभियुक्त नरेश केशरी (वेस्टीज मार्केटिंग) के खिलाफ कुल सैतालिस लाख रुपए का चेक बाउंस का मुकदमा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था, जिसमें अभियुक्त न्यायालय हाज़िर होकर अपनी जमानत कराकर न्यायालय से मुकदमे के विचारण की मांग किया जिस पर न्यायालय ने परिवादी को अपने केस साबित करने का भार दिया।अभियुक्त के विद्वान अधिवक्ता अनिल कुमार मौर्य ने प्रथम दृष्टया परिवादी से इतने बड़े धनराशि के बारे में वित्तीय क्षमता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया जिसके उत्तर में परिवादी ने इतने बड़े धनराशि के लेनदेन के बारे में कोई जानकारी न्यायालय के समक्ष बताने में पूरी तरह असमर्थ रहे,साथ ही परिवादी ने जिरह में अपनी कमाई से ज्यादा धनराशी भी देने के बारे में न्यायालय को बता पाने में असमर्थ रहे ।परिवादी को केस की कोई जानकारी न होने के कारण अपना केस साबित करने में असमर्थ रहे। दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की बहस को सुनते हुए न्यायालय ने अभियुक्त को संदेह का लाभ देते हुए अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया।अभियुक्त की तरफ से युवा अधिवक्ता अनिल कुमार मौर्य ने बहस किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद
Download App